
मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। इस खास मौके पर उनके परिवार और करीबी दोस्त मौजूद थे। शादी के तुरंत बाद एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियाँ शामिल हुईं। अनिल कपूर, रेखा, रवीना टंडन, काजोल, अरबाज खान, हनी सिंह और हुमा कुरैशी जैसी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से इस शाम को और भी खास बना दिया।
सलमान खान की धांसू एंट्री
रिसेप्शन में सबकी नजरें सलमान खान पर टिकी रहीं, जिन्होंने कड़ी सुरक्षा के बीच धमाकेदार एंट्री की। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें सलमान को मुंबई के लिंकिंग रोड पर स्थित आधुनिक रेस्तरां बैस्टियन में प्रवेश करते देखा जा सकता है। काले रंग के सूट में सलमान बेहद आकर्षक लग रहे थे। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी और कुछ समय बाद रिसेप्शन से जल्दी निकल गए।
रोमांटिक डांस और खुशियों भरा माहौल
सोनाक्षी और जहीर के रिसेप्शन की वीडियो इंटरनेट पर छाई हुई हैं। एक वीडियो में दोनों ‘आफरीन आफरीन’ गाने पर रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। यह जोड़ा साथ में बेहद खुश नजर आया और उनके चेहरों पर चमक साफ दिखाई दे रही थी। काजोल ने भी एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह नवविवाहित जोड़े के साथ डांस करती दिख रही हैं।
READ MORE: Kajol संग डांस करते वक्त इमोशनल हुईं Sonakshi Sinha, नई नवेली दुल्हन की आंखों से छलके खुशी के आंसू
सोनाक्षी का पारंपरिक लुक और जहीर का आकर्षक अंदाज

शादी के बाद पहली बार सोनाक्षी लाल रंग की सिल्क की साड़ी पहने नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने हरा और सुनहरा हार, मैचिंग ड्रॉप इयररिंग्स और लाल चूड़ियां पहनी थीं। माथे पर सिंदूर लगाए सोनाक्षी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, जहीर हल्के सुनहरे कढ़ाई वाली सफेद शेरवानी में दिखे।
फिल्मी करियर की बात
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा को हाल ही में फिल्म “बड़े मियां छोटे मियां” में देखा गया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मेन रोल में नजर आए थे। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई।
यह भी पढ़ें:
- A couple of things to Know About Internet Dating – MeetKing Website
- Sweet Bienestar Ücretsiz Demo İle Oyun Deneyimi
- أهم النصائح قبل استخدام برومو كود 1xbet 2025
- Сравнение Программ Лояльности в Онлайн Казино: Что Предлагают Различные Платформы?
- FlirtyMature Assessment CHANGED 2023 |
- A Melhor Plataforma De Apostas E Casino Online