
नई दिल्ली। भारत आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, और इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वीं बार लाल किले पर ध्वजारोहण किया। हर साल की तरह इस बार भी पीएम मोदी के परिधान, विशेषकर उनकी पगड़ी, ने सबका ध्यान खींचा। स्वतंत्रता दिवस पर उनके साफा बांधने के अंदाज और रंगों का चयन हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। 2014 से लेकर अब तक, हर साल पीएम मोदी एक नई और अनोखी पगड़ी में नजर आते हैं, और इस बार भी उनकी पगड़ी का अंदाज कुछ अलग ही था।
इस स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने केसरी, हरे, और पीले रंगों की खूबसूरत राजस्थानी पगड़ी पहनी, जिसके साथ उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा और नीले रंग की सदरी पहनी। इस पगड़ी की खासियत यह है कि इसमें सबसे प्रमुख रूप से नारंगी रंग उभर कर सामने आ रहा है, जिसे भगवान राम का पसंदीदा रंग माना जाता है। यह रंग उनकी श्रद्धा और आस्था को दर्शाता है, खासकर इस साल जब उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और रामलला की मूर्ति का अनावरण किया था।
प्रधानमंत्री मोदी की इस पगड़ी को भगवान राम के प्रति उनकी भक्ति के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है, जिससे उनकी पगड़ी और भी विशेष हो जाती है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लिए 2047 तक का एक बड़ा विजन प्रस्तुत किया, जिसका लक्ष्य है भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना। इस साल स्वतंत्रता दिवस की थीम “विकसित भारत @2047” है। इस बार समारोह में 11 श्रेणियों के तहत 18,000 मेहमानों को आमंत्रित किया गया, जिनमें से 6,000 महिला, किसान, युवा, और गरीब वर्ग के लोग थे, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बने।
ध्वजारोहण से पहले, पीएम मोदी ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की, और फिर लाल किले पर तिरंगा फहराया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:
- Mostbet Big Bass Bonanza
- Perde Arkası: Pinco Casino Etkinlik Planlaması
- “Sobre İyi Bahis Empieza Online Casino Platformu
- Pin Up Casino Пин Ап Официальный Сайт Онлайн Казино Pin Up, Игровые Автоматы, Регистрация
- 1xbet Application 1xbet Mobile ᐉ Download The 1xbet Apk Android & Iphone ᐉ Mobil 1xbet Com
- رابط تنزيل سكربت التفاحة “برنامج 1xbet” مجانا لتعويض الخسارة 2023 مُلهِمون