
स्वरा भास्कर हमेशा अपने बेबाक और दमदार अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में बकरीद के मौके पर स्वरा ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसकी वजह से वह फिर से चर्चा में आ गई हैं। इस पोस्ट में स्वरा ने एक फूड ब्लॉगर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए वेजिटेरियन्स के खिलाफ ऐसी बात कही, जिसे देखकर लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।
स्वरा भास्कर का विवादित पोस्ट
दरअसल, ईद के मौके पर एक फूड ब्लॉगर ने अपनी वेजिटेरियन प्लेट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “मुझे वेजिटेरियन होने पर गर्व है। मेरी प्लेट आंसूओं, क्रूरता और पाप से फ्री है।” स्वरा भास्कर ने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, “सच कहूं तो… मुझे वेजिटेरियन्स की एक बात समझ नहीं आती। आप लोगों की सारी डाइट गायों को जबरन गर्भवती कराकर, फिर उन्हें उनके बच्चों से अलग करने और उनका दूध चुराने से बनती है। इसके अलावा आप जड़ वाली सब्जियां खाते हैं, जिसे पौधे से अलग करने के बाद वो पौधा पूरी तरह खत्म हो जाता है। बेहतर होगा कि आप रिलैक्स करें क्योंकि आज बकरीद है।”स्वरा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग इसपर जमकर कमेंट करने लगे।
Honestly… I don’t understand this smug self righteousness of vegetarians. Your entire diet is made up of denying the calf its mother’s milk.. forcibly impregnating cows then separating them from their babies & stealing their milk. You eat root vegetables? That kills the whole… https://t.co/PqHmXwwBTR
— Swara Bhasker (@ReallySwara) June 16, 2024
सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

स्वरा के इस बयान पर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “मैं मानता हूं कि बछड़े को मां के दूध से अलग कर देना गलत है, लेकिन क्या जानवरों की हत्या करना सही है? आप लोगों को इस बात से दिक्कत है कि दिवाली पर तेज आवाज के पटाखे न जलाएं जाए और होली पर जानवरों पर रंग न डाला जाए क्योंकि इससे उन्हें जलन हो सकती है, लेकिन आपको जानवरों को मारने वाला त्योहार मनाने से कोई ऐतराज नहीं है।”
वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “क्या आप ये इसलिए लिख रहे हैं क्योंकि आपको लगता है कि आप दोषी हैं? स्वरा बेगम, आपके इस पोस्ट में शून्य तर्क है।” एक और यूजर ने एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए लिखा, “और वह ऐसे आवाज उठा रही है मानो उसे बछड़े के बच्चे से प्यार हो गया हो। अरे हां, उसे बछड़े का बच्चा बहुत पसंद है लेकिन कबाब के लिए।”
स्वरा और फहाद की कहानी
स्वरा की निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही है। उन्होंने 16 फरवरी 2023 को समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी रजिस्टर्ड कराई थी। इसके बाद मार्च में दिल्ली में इनकी शादी का जश्न मनाया गया, जिसमें संगीत और कव्वाली नाइट रखी गई। इनकी शादी का रिसेप्शन भी दिल्ली और मुंबई में आयोजित किया गया, जिसमें कई सेलिब्रिटीज और राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।
शादी के 8 महीने बाद, 23 सितंबर को स्वरा ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने राबिया रखा है। स्वरा और फहाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी साझा की और उनके फैंस ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें:
- A couple of things to Know About Internet Dating – MeetKing Website
- Sweet Bienestar Ücretsiz Demo İle Oyun Deneyimi
- أهم النصائح قبل استخدام برومو كود 1xbet 2025
- Сравнение Программ Лояльности в Онлайн Казино: Что Предлагают Различные Платформы?
- FlirtyMature Assessment CHANGED 2023 |
- A Melhor Plataforma De Apostas E Casino Online