
मुंबई। मिस यूनिवर्स से लेकर फिल्मी दुनिया तक का सफर तय करने वाली सुष्मिता सेन हमेशा ही अपने अंदाज से दिल जीत लेती हैं। 48 साल की उम्र में भी सुष्मिता अपनी फिटनेस और सकारात्मकता से लोगों को प्रेरित करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। इन दिनों वे न सिर्फ अपने काम बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में, अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ पैचअप की खबरों के बीच सुष्मिता ने एक ऐसा फ्रीस्टाइल डांस वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
सुष्मिता का शानदार डांस
इस बार सुष्मिता अपनी रिलेशनशिप की वजह से नहीं, बल्कि अपने दिलकश डांस मूव्स के कारण चर्चा में हैं। वीडियो में सुष्मिता व्हाइट फ्लोरल रफल ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 48 की उम्र में भी सुष्मिता ने जिस अंदाज में फ्रीस्टाइल डांस किया, वह वाकई में काबिल-ए-तारीफ है। वीडियो में उनके ग्रेसफुल मूव्स और एनर्जी देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
यहां देखें वीडियो:
फैंस का दिल जीतने वाला वीडियो
सुष्मिता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जब आग और पानी एक साथ बहते हैं। वैसे ही आप भी अपनी लय में आगे बढ़ें। लव यू।” इस वीडियो ने फैंस के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए सुष्मिता की खूबसूरती और डांस की तारीफ की। एक फैन ने लिखा, “आपकी आभा कितनी शानदार है, सुष्मिता। बहुत अच्छा डांस किया है।” तो वहीं दूसरे फैन ने कहा, “आपको देखकर अच्छा लगा, सुष्मिता। आप एक शानदार अभिनेत्री और डांसर हैं।”
वर्क फ्रंट पर सुष्मिता सेन
हाल ही में, सुष्मिता सेन रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट के डेब्यू एपिसोड में नजर आईं, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। सुष्मिता ने साफ किया कि वे पिछले दो सालों से सिंगल हैं। उन्होंने बताया, “मेरा कोई बॉयफ्रेंड नहीं है अभी। मैं कुछ समय से सिंगल हूं। मुझे सिंगल हुए लगभग दो साल हो गए हैं, सटीक तौर पर कहूं तो 2021 से… मैं किसी रिलेशनशिप में नहीं हूं।”
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुष्मिता को आखिरी बार राम माधवानी और संदीप मोदी की क्राइम सीरीज ‘आर्या 3’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग से एक बार फिर फैंस का दिल जीता।
यह भी पढ़ें:
- Mostbet Big Bass Bonanza
- Perde Arkası: Pinco Casino Etkinlik Planlaması
- “Sobre İyi Bahis Empieza Online Casino Platformu
- Pin Up Casino Пин Ап Официальный Сайт Онлайн Казино Pin Up, Игровые Автоматы, Регистрация
- 1xbet Application 1xbet Mobile ᐉ Download The 1xbet Apk Android & Iphone ᐉ Mobil 1xbet Com
- رابط تنزيل سكربت التفاحة “برنامج 1xbet” مجانا لتعويض الخسارة 2023 مُلهِمون