
नई दिल्ली। हाल ही में संसद भवन में तीन नए कानून पास किए गए, जिस दौरान सदन में जोरदार बहस हुई। भाजपा ने राहुल गांधी पर दुष्प्रचार का आरोप लगाया, जिसका जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अंदाज में दिया। इसी दौरान, प्रसिद्ध लेखिका और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने भी अपना पहला भाषण दिया। सुधा मूर्ति का यह पहला भाषण लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
महिला स्वास्थ्य और पर्यटन को मिली प्राथमिकता
सुधा मूर्ति ने अपने भाषण में महिलाओं के स्वास्थ्य और पर्यटन के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान, उन्होंने महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर पर चिंता जताई और इसके बचाव के लिए बालावस्था में ही टीकाकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार का स्वास्थ्य है। मेरे पापा हमेशा कहते थे कि महिलाएं परिवार की धुरी होती हैं। अगर एक महिला की मृत्यु हो जाती है, तो उसके बच्चे उसकी कमी को कभी नहीं भर पाते।”
सुधा मूर्ति ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान का उदाहरण देते हुए कहा, “अगर देश में इतने बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा सकता है, तो सर्वाइकल कैंसर के लिए क्यों नहीं?” इसके साथ ही उन्होंने भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्राचीन धरोहरों और स्थलों के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर भी बल दिया।
संसद में सुधा मूर्ति जी का पहला भाषण सभी को एकबार ज़रूर सुनना चाहिए।
प्रत्येक सांसद ऐसे अपनी बात रखने लगें तो देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।🇮🇳 pic.twitter.com/SwTBqnA75x
— Anamika Jain Amber (@anamikamber) July 3, 2024
सोशल मीडिया पर मिल रही प्रशंसा
सुधा मूर्ति के इस प्रेरक और भावनात्मक भाषण को सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब सराहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके उठाए मुद्दों की तारीफ की। सुधा मूर्ति का यह भाषण संसद में नए बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें:
- Free Gambling games One to Shell out Real cash No Deposit
- Free Gambling games One to Shell out Real cash No Deposit
- Whales break da bank once again $1 put Pearl Luxury Online Condition because of the Novomatic الميار التعليمي
- Télécharger Put Android Apk Et Ios
- لماذا يجب أن تقوم بتحميل 1xBet اليوم؟
- Aviator Game ️ Play Online About Official Site Within India”