
जम्मू। रविवार सुबह गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। चिरबासा के पास पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर गए, जिससे यात्रा कर रहे तीर्थयात्रियों के लिए त्रासदी बन गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि इस हादसे में तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो यात्री महाराष्ट्र से और अन्य स्थानीय हैं। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए गौरीकुंड अस्पताल में भेजा गया है।
घटना सुबह साढ़े सात बजे की है, जब पुलिस प्रशासन की टीम को हादसे की सूचना मिली और वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है। मृतकों की पहचान किशोर अरुण पराटे (31) नागपुर, महाराष्ट्र, सुनील महादेव काले (24) जालना, महाराष्ट्र, और अनुराग बिष्ट, तिलवाड़ा, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन का खतरा
केदारनाथ में 16 किमी लंबे गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन का खतरा हमेशा बना रहता है। चिरबासा एक भूस्खलन जोन है, जहां हर बरसात में पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाएं होती रहती हैं। पिछले वर्ष भी इसी क्षेत्र में भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की जान चली गई थी।
सीएम धामी ने जताया दुख
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हुए हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पहाड़ी से मलबा और भारी पत्थर गिरने से कुछ यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, और मैं निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हूं। हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें।”
केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिरने से कुछ यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, इस सम्बन्ध में निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हूं। हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 21, 2024
यह भी पढ़ें:
- Join the best adult sex dating sites and get prepared to have fun
- Take the initial step towards your ideal threesome: connect to females seeking couples
- Какие бонусы у Пинко казино предлагает приложение?
- Какие бонусы у Пинко казино предлагает приложение?
- Marathonbet, Онлайн Ставки на Спорт, Тотализатор пиппардом Самыми Высокими Коэффициентами
- Flirtymilfs Review UPDATED 2023 |