
एजुकेशन डेस्क। नई दिल्ली।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट्स (CUET-UG) 2024 के नतीजे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 28 जुलाई, 2024 को घोषित कर दिए गए हैं। इस परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन था। CUET-UG के परिणाम के बाद, अब देशभर की विभिन्न विश्वविद्यालयें अपनी कट-ऑफ लिस्ट और मेरिट लिस्ट जारी करेंगी, जिसके आधार पर छात्रों का प्रवेश होगा।
एडमिशन प्रक्रिया की जानकारी
CUET-UG में सफल होने के बाद, छात्रों को उनकी पसंदीदा विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में आवेदन करना होगा। इसके लिए छात्रों को उन विश्वविद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन के बाद, विश्वविद्यालय अपनी कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट जारी करेंगे। चयनित छात्रों को दस्तावेज़ सत्यापन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया से गुजरना होगा। ध्यान दें, CUET-UG का कोई केंद्रीय काउंसलिंग प्रोसेस नहीं है, इसलिए छात्रों को अलग-अलग विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा।
सामान्यीकरण प्रक्रिया और इसके प्रभाव
इस वर्ष, CUET-UG के अंकों को सामान्य नहीं किया जाएगा, जैसा कि यूजीसी के अध्यक्ष ममीडाला जगदीश कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी दी थी। सामान्यीकरण प्रक्रिया का उपयोग पहले विभिन्न परीक्षा सत्रों में अंकों को तुलनीय बनाने के लिए किया जाता था। छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण बदलाव है क्योंकि सामान्यीकरण के कारण कुछ छात्रों को उनके वास्तविक प्रदर्शन से कम या अधिक अंक मिलते थे।
इन विश्वविद्यालयों में ले सकते हैं दाखिला
CUET-UG के माध्यम से 157 निजी, 46 केंद्रीय, 40 राज्य, 29 डीम्ड टू-बी विश्वविद्यालयों में दाखिला लिया जा सकता है। इनमें प्रमुख विश्वविद्यालयों में दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि, धर्मशाला यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश, विश्व भारती, राजस्थान यूनिवर्सिटी, हरियाणा यूनिवर्सिटी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:
- Mostbet Türkiye Güncel Giriş Adresi
- Baixar O Software Mostbet Para Android Os Apk E Ios Grátis
- Bonus Free Spin Casino Non Aams Con Bonus Giri Gratis
- Baixar O Software Mostbet Para Android Os Apk E Ios Grátis
- ImmunoCAP Tests: Die Zukunft der Allergieentdeckung
- Casino I Avsaknad Av Svensk Licens: Kvalitativa Casinon I Swe 2025