Ad image

Delhi Fire incident 2024:- मुंडका कार्डबोर्ड फैक्ट्री में लगी आग, कुछ दिन पहले चांदनी चौक की मार्केट में भी लगी थी भीषण आग

रिया शाह
3 Min Read
दिल्ली के मुंडका क्षेत्र में लगी आग/source:-Hindustan times /
. दिल्ली के कटरा मारवाड़ी इलाके में लगी आग की दुर्घटना का यह प्रतीकात्मक चित्र है।
Representative photo / दिल्ली के कार्डबोर्ड फैक्ट्री में लगी आग। यह घटना आज रविवार सुबह घटित हुई। Source:- Dept. of Delhi Fire Service

राजधानी दिल्ली के मुंडका में आग लगने की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक आज रविवार सुबह मुंडका स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक कार्ड बोर्ड कारखाने में आग लग गई। अभी किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। 

दिल्ली अग्निशमन सेवा डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने सुबह 7:17 पर एक कॉल को रिसीव किया था। कॉल पर बताया गया कि दिल्ली के इस क्षेत्र में आग लग गई है। यह खबर मिलते ही उनकी टीम आग बुझाने के लिए निकल पड़ी। आग को बुझाने के लिए लगभग 35 दमकल कर्मी साथ लगे हैं।

अभी तक आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। इस भीषण गर्मी में आग लगने की दुर्घटनाएं बहुत ज्यादा हो रही है। कहीं एसी का तार शॉर्ट सर्किट कर जा रहा है तो कहीं जंगलों में आग लग जा रही है।

कुछ ही दिन पहले लगी थी चांदनी चौक इलाके में आग

अभी हाल ही में दो दिन पहले दिल्ली के चांदनी चौक में आग लग गई थी।  पुराने कटरा मारवाड़ी इलाके में 13 जून को भीषण आग लग गई। 50 घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। इस दुर्घटना में एक दमकल कर्मी बुरी तरह से जल गया है। इस आग में लगभग 80 दुकानें जलकर राख हो गई और कुल मिलाकर 110 दुकानें इस आग से प्रभावित हैं।

दिल्ली डीसीपी ने बताया FIR दर्ज

दिल्ली उत्तर के डीसीपी मनोज कुमार मीणा ने बताया कि FIR को कोतवाली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत दर्ज किया गया है। आग की दुर्घटना को भारतीय दंड संहिता की धारा 285 और 337 के तहत रजिस्टर किया गया है।

दुर्घटना में 120 दुकानें प्रभावित

 इस घटना में करोड़ों का माल जल कर राख हो गया। इस मार्केट में साड़ी, चुन्नी, दुपट्टा और कपड़ों का माल रखा हुआ था। यह सब अब जलकर खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि दो दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन इसने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से 120 दुकानों को प्रभावित किया है।

 सूत्रों के मुताबिक ज्वलनशील पदार्थ के जलने के कारण दुकानों में आग लगी थी। पुलिस बता रही है कि अभी आगे जांच जारी है।

दिल्ली अग्निशमन केंद्र ने बताया कि उनके 50 दमकल कर्मियों ने रात भर आग को बुझाया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा डिपार्टमेंट के दिए गए आंकड़ों के अनुसार 2016 के बाद सबसे ज्यादा आग लगने की खबर पिछले वर्ष आई थी।

Read more:- New Delhi:- आज करेंगे संसद में प्रेरणा स्थल का उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version