Heritage Foods कंपनी के शेयर 5 दिन में सिर्फ 64% तक बढ़ चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पांचवें ट्रेडिंग सेशन में इस कंपनी का प्रति शेयर मूल्य 259 रुपए है। ऐसे में अभी हाल ही में जीते चंद्रबाबू नायडू के परिवार को 858 करोङ रुपए का लाभ हुआ है। आपको बता दें कि Heritage Foods आंध्र प्रदेश स्थित एक डेयरी कंपनी है जो कि दूध से बनी चीजें बेचती है। जैसे कि पनीर, दूध, दही, चीज और मक्खन आदि।

Source:-The Economic times
तेलुगु देशम पार्टी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू का परिवार Heritage Foods कंपनी में 35.71% की हिस्सेदारी रखता है। मतलब कि कंपनी में 3,31,36005 शेयर हैं। अगर एक शेयर का मूल्य 259 रुपए है तो ऊपर दिए गए शेरों का मूल्य लगभग 858 करोड़ के आसपास होगा। शुक्रवार को कंपनी के शेयर में 10 % तक उछाल आया था और पिछले 52 सप्ताह में मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) 661.75 पर जाकर रुका।
नायडू के परिवार की है 35.71% तक हिस्सेदारी
नायडू का बेटा नारा लोकेश Heritage Foods कंपनी का प्रमोटर भी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के अनुसार कंपनी में उनके बेटे का 10.82% तक हिस्सेदारी है। यह आंकड़ा 31 मार्च 2024 तक का है। कंपनी में भुवनेश्वरी नारा और देवांश नारा दोनों 24.37% और 0.006% तक की हिस्सेदारी रखते हैं।

चंद्रबाबू नायडू का पोता भी उसमें हिस्सेदारी रखता है जो कि पहले चंद्रबाबू की पत्नी का था। नारा ब्रह्माणी 0.46% कंपनी में हिस्सेदारी रखती हैं। ब्राह्मणी उनकी बहू हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो नायडू परिवार में 35.71% की हिस्सेदारी होती है। शेयरों में उछाल 3 से 7 जून तक तेजी से बढ़ गया है। इसका मतलब हुआ कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद इस कंपनी के शेयर में उछाल आया है।
चंद्रबाबू ने 1992 में Heritage Foods को किया स्थापित
Heritage Foods कंपनी अपने दूध और दूध से बनी चीजों को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उड़ीसा ,दिल्ली, हरियाणा ,राजस्थान, उत्तराखंड और दूसरे राज्यों में भेजता है । Heritage कंपनी को चंद्रबाबू ने 1992 में स्थापित किया था। यह कंपनी दो भागों में बटी हुई है । पहले हिस्से में कंपनी दूध से बनी चीजे बनाती है और दूसरे हिस्से में नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन करती है। कंपनी का वार्षिक टर्नओवर 3201 करोङ रुपए तक है। Heritage Foods कंपनी का यह आंकड़ा 2022-23 तक का है।
Read more :- टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू 12 जून को लेंगे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ
- Guide, Recensioner & Bonusar
- Mostbet Login Betting Organization And Online Gambling Establishment In Sri Lanka”
- Mostbet Brasil ⭐️cassino Online & Apostas Esportivas Web-site Oficial
- Il Gioco Crazy Time è Legale in Italia? Una Panoramica Completa
- Mostbet Brasil ⭐️cassino Online & Apostas Esportivas Web-site Oficial