
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोमवार शाम को अपने मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा किया। मोदी ने अपने पुराने सहयोगियों पर भरोसा करते हुए मंत्रिमंडल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। अमित शाह, राजनाथ सिंह, एस. जयशंकर और अश्विनी वैष्णव समेत कई मंत्रियों को फिर से महत्वपूर्ण पद सौंपे गए हैं। वहीं, कुछ मंत्रालयों में मामूली बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं किसने कौन से मंत्रालय का कार्यभार संभाला है।
अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय
#WATCH | Delhi: Amit Shah takes charge as Union Home Minister pic.twitter.com/bzhv0UJu8h
— ANI (@ANI) June 11, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में अमित शाह पर भरोसा जताया है। अमित शाह ने गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।
अन्य मंत्रियों के विभाग
- किरेन रिजिजू ने संसदीय कार्य मंत्री का पदभार संभाला।
- संजय सेठ ने रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला।
- एल. मुरुगन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला।
- सुरेश गोपी ने पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री का पदभार संभाला।
- डॉ. जितेंद्र सिंह ने कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार संभाला।
- हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री का पदभार संभाला।
- राजीव रंजन (ललन) सिंह ने पंचायती राज और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय का कार्यभार संभाला।
भूपेंद्र यादव को फिर से पर्यावरण मंत्रालय
#WATCH | Delhi: Bhupender Yadav takes charge as the Minister of Environment, Forest and Climate Change pic.twitter.com/etnsjXEIks
— ANI (@ANI) June 11, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने भूपेंद्र यादव पर एक बार फिर भरोसा दिखाते हुए उन्हें पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय सौंपा है। यादव ने कहा कि वह पीएम मोदी के ‘मिशन लाइफ’ को आगे बढ़ाने और ग्रीन इकोनॉमी को मजबूत करने पर काम करेंगे।
कीर्तिवर्धन सिंह और गिरिराज सिंह के विभाग
- कीर्तिवर्धन सिंह ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार संभाला।
#WATCH | Delhi: Kirti Vardhan Singh takes charge as MoS of Environment, Forest and Climate Change pic.twitter.com/0r9lp2w3zZ
— ANI (@ANI) June 11, 2024
- गिरिराज सिंह ने कपड़ा मंत्रालय का कार्यभार संभाला, जिसमें पबित्रा मार्गेरिटा ने राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर पूर्व कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे।
#WATCH | Delhi: Giriraj Singh takes charge as Minister of Textiles. Pabitra Margherita takes charge as MoS in the Ministry of Textiles.
— ANI (@ANI) June 11, 2024
Former Textile Minister Piyush Goyal also present. pic.twitter.com/8OX37tmwvW
मनोहर लाल खट्टर को बिजली मंत्रालय, सुरेश गोपी को मिला पेट्रोलियम
मनोहर लाल खट्टर ने बिजली मंत्री का पदभार संभाला
#WATCH | Delhi: Manohar Lal Khattar takes charge as the Minister of Power. pic.twitter.com/HmaLfC9BUv
— ANI (@ANI) June 11, 2024
सुरेश गोपी ने भी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा, ‘यह मंत्रालय मेरे लिए नया है, मुझे इस मंत्रालय की उम्मीद नहीं थी, इसलिए यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे निश्चित रूप से उन संभावनाओं पर गौर करना होगा, जिस पर प्रधानमंत्री मुझसे आशा कर रहे हैं।’
#WATCH | Delhi: Suresh Gopi takes charge as Minister of State (MoS) in the Ministry of Petroleum and Natural Gas Ministry
— ANI (@ANI) June 11, 2024
Union Minister Hardeep Singh Puri also present. pic.twitter.com/7VA4iHmBKL
चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
#WATCH | Union Minister Chirag Paswan says "PM Modi has given the responsibility of Food Processing Ministry and I will work hard for this. The future is for food processing and there is unlimited scope in this. In the coming times, India's involvement in this department will… pic.twitter.com/bFVilkWzsz
— ANI (@ANI) June 11, 2024
बिहार से सांसद चिराग पासवान ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री का पदभार संभाला। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता रामविलास पासवान की सोच को आगे बढ़ाते हुए इस विभाग में योगदान देंगे।
गजेंद्र सिंह शेखावत को संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय
#WATCH | Delhi: Gajendra Singh Shekhawat takes charge as Minister of Culture pic.twitter.com/56AeKl2zuc
— ANI (@ANI) June 11, 2024
गजेंद्र सिंह शेखावत ने संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय का पदभार संभाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मंशा के अनुरूप विकसित भारत बनाने में ये मंत्रालय विशेष योगदान देंगे।
संचार विभाग का कार्यभार सिंधिया ने संभाला

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने संचार मंत्री का पदभार ग्रहण किया। सिंधिया ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संचार विभाग की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मैं आभारी हूं। पिछले 10 वर्षों में इस विभाग में जो क्रांति आई है, उसे आगे बढ़ाने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”
इन मंत्रियों को मिले नए विभाग
- जेपी नड्डा: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और रसायन एवं उर्वरक मंत्री।
- प्रतापराव गणपतराव जाधव: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री।
- प्रह्लाद जोशी: उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री।
- सीआर पाटिल: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री।
- जयंत चौधरी: शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री।
- डॉ. सुकांत मजूमदार: शिक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री।
- मनसुख मंडाविया: युवा मामले एवं खेल मंत्री।
- रवनीत सिंह बिट्टू: रेल राज्य मंत्री।
- मुरलीधर मोहोल: सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री।
- कृष्ण पाल गुर्जर: सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री।
कृषि मंत्रालय का कार्यभार शिवराज सिंह चौहान को
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री का पदभार संभाला। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे कृषि और किसान कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, और किसान हमारे अन्नदाता हैं। हमारी सरकार पिछले 10 वर्षों से किसान कल्याण के लिए काम कर रही है और इसे आगे भी जारी रखेगी।”
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में जीतन राम मांझी
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे इस विभाग की जिम्मेदारी देकर गरीबों के उत्थान के अपने विजन को आगे बढ़ाने का मौका दिया है। जहां विकास की रोशनी नहीं पहुंची है, वहां विकास लाना हमारा लक्ष्य है।”
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की जिम्मेदारी राम मोहन नायडू को
नागरिक उड्डयन मंत्रालय का पदभार संभालते हुए टीडीपी नेता राम मोहन नायडू ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है, जिसके लिए मैं उनका आभारी हूं। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं और पदभार संभालने के बाद एक समीक्षा बैठक करके आगे की योजना बनाऊंगा।”
यह भी पढ़े:
- Mostbet Big Bass Bonanza
- Perde Arkası: Pinco Casino Etkinlik Planlaması
- “Sobre İyi Bahis Empieza Online Casino Platformu
- Pin Up Casino Пин Ап Официальный Сайт Онлайн Казино Pin Up, Игровые Автоматы, Регистрация
- 1xbet Application 1xbet Mobile ᐉ Download The 1xbet Apk Android & Iphone ᐉ Mobil 1xbet Com