
नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक अपने समापन की ओर बढ़ रहा है, जहां भारत ने कुल छह पदक जीते, जिनमें पांच कांस्य और एक रजत शामिल है। इस बार भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक की उम्मीदें नीरज चोपड़ा से थीं, लेकिन वह दूसरे स्थान पर रहे और रजत पदक जीता। नीरज के टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद से जेवलिन थ्रो भारत में काफी लोकप्रिय हो गया है।
लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि जब कोई एथलीट भाला फेंकता है, तो उसके बाद उस भाला का क्या होता है? क्या वह वहीं पड़ा रह जाता है या उसे दोबारा इस्तेमाल किया जाता है? इस सवाल का जवाब एक क्यूट वीडियो ने दिया है, जिसे ओलंपिक खेल पेज पर शेयर किया गया है।
इस वीडियो में दिखाया गया है कि जब एथलीट भाला फेंकता है, तो कुछ अधिकारी मैदान पर जाते हैं और भाला को उठाकर आयोजन समिति के एक अधिकारी को सौंपते हैं। इसके बाद, उस भाला को एक रिमोट कंट्रोल खिलौना कार में रखा जाता है। यह कार भाला लेकर एथलीट्स जोन में वापस आती है, जहां से एथलीट भाला फेंक रहे होते हैं। कार में एक विशेष बॉक्स होता है, जिसमें भाला रखा जाता है। अधिकारी भाले की जांच करते हैं और उसे वापस से बॉक्स में रख देते हैं। यह प्रक्रिया आखिरी तक जारी रहती है।
इस वीडियो को फैंस ने खूब पसंद किया और इस पर कई दिलचस्प कमेंट्स किए। कुछ फैंस तो रिमोट कंट्रोल कार चलाने वाली जॉब में दिलचस्पी दिखा रहे हैं, जबकि अन्य इस काम के लिए जरूरी क्वालिफिकेशंस के बारे में जानना चाह रहे हैं।
नीरज चोपड़ा का पेरिस ओलंपिक प्रदर्शन
पेरिस ओलंपिक में, भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा से स्वर्ण पदक की उम्मीद थी, लेकिन वह रजत पदक के साथ लौटे। नीरज ने 89.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ जीता, जो एक नया ओलंपिक रिकॉर्ड भी बना। अरशद के इस रिकॉर्ड ने न केवल पाकिस्तान के लिए स्वर्ण पदक सुनिश्चित किया, बल्कि बीजिंग ओलंपिक 2008 में बनाए गए एंड्रियास थोरकिल्डसेन के पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
जेवलिन थ्रो का वर्ल्ड रिकॉर्ड हालांकि अभी भी चेक गणराज्य के दिग्गज एथलीट जान जेलेज्नी के नाम है। उन्होंने 1996 में 98.48 मीटर का थ्रो करके यह रिकॉर्ड बनाया था, जो आज तक कायम है।
यह भी पढ़ें:
- Mostbet Big Bass Bonanza
- Perde Arkası: Pinco Casino Etkinlik Planlaması
- “Sobre İyi Bahis Empieza Online Casino Platformu
- Pin Up Casino Пин Ап Официальный Сайт Онлайн Казино Pin Up, Игровые Автоматы, Регистрация
- 1xbet Application 1xbet Mobile ᐉ Download The 1xbet Apk Android & Iphone ᐉ Mobil 1xbet Com
- رابط تنزيل سكربت التفاحة “برنامج 1xbet” مجانا لتعويض الخسارة 2023 مُلهِمون