![Rudraprayag Accident: 26 यात्रियों से भरी टैंपो अलकनंदा में गिरी, 9 यात्रियों की मौत, 12 का रेस्क्यू 1 rudraprayag accident 7a31cfacb0f672eff8ede9ec046be56a.jpeg?w=674&dpr=1](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/06/15/rudraprayag-accident_7a31cfacb0f672eff8ede9ec046be56a.jpeg?w=674&dpr=1.0)
रूद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक बड़े हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है। एक टेंपो ट्रैवलर, जिसमें 26 यात्री सवार थे, अलकनंदा नदी में गिर गया। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर है, और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर ले जाया जा रहा है। गुप्तकाशी से रुद्रप्रयाग तक हेलिकॉप्टर के माध्यम से चार घायलों को एम्स भेजा गया है।
#WATCH | Uttarakhand: 8 people died when a tempo traveller fell into a deep gorge near Badrinath Highway in Rudraprayag. Rescue operation underway.
— ANI (@ANI) June 15, 2024
(Video: SDRF) pic.twitter.com/vBAQCnioyO
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन टीम और एसडीआरएफ मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू कार्य में जुट गई। बताया जा रहा है कि रेलवे लाइन पर काम कर रहे तीन लोग यात्रियों को बचाने के लिए नदी में कूदे थे जिनमें से एक शख्स की मौत हो गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्यों में तत्परता से लगी हुई हैं। घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र में उपचार के लिए भेज दिया गया है और जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
यह भी पढ़ें:
- ‘सेना को राजनीति में न घसीटें’: पूर्व वायुसेना प्रमुख की अग्निवीर विवाद पर विपक्ष को सलाह
- दिल्ली-NCR में टमाटर के आसमान छूते दाम, 100 रुपये किलो के पार
- मौसम विभाग का अलर्ट: 16 राज्यों में भारी बारिश, असम में बाढ़ और उत्तराखंड-हिमाचल में भूस्खलन का कहर
- जगन्नाथ पुरी मंदिर का खजाना खोलने की तैयारी: सरकार ने बनाई नई समिति
- हाथरस कांड: पहली बार कैमरे पर सामने आया ‘भोले बाबा’ बोला- ‘बहुत दुखी हूं, उपद्रवी बख्शे नहीं जाएंगे
- शादी के पहले फंक्शन में अनंत-राधिका ने छुए एक दूसरे के पैर, बनाया ये रिश्ता