
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र में एनडीए की तीसरी बार सरकार बनने पर जनता का आभार जताया है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया एक्स पर लिखा,
“भारत की जनता-जनार्दन ने लगातार तीसरी बार एनडीए को स्पष्ट बहुमत प्रदान किया है। अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में एनडीए को पूर्ण बहुमत का जनादेश प्राप्त हुआ है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व,नीति और निर्णयों पर देश के आम जनमानस के विश्वास की मुहर है। सभी जीतने वाले प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। एक परिवार की तरह साथ जुटे भाजपा-एनडीए गठबंधन के सभी पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं का धन्यवाद और जनता-जनार्दन का आभार। भारत माता की जय।”
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। इस गठबंधन ने 80 में से 43 सीटें जीतकर भाजपा को स्तब्ध कर दिया है, जबकि भाजपा को केवल 33 सीटें ही मिल सकी हैं। भाजपा की सहयोगी रालोद ने दो और अपना दल ने एक सीट जीती है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) को भी एक सीट मिली है। वर्ष 2014 की तरह बसपा का इस बार भी खाता नहीं खुला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से लगातार तीसरी बार जीत गए हैं, जबकि राहुल गांधी ने रायबरेली और अखिलेश यादव ने कन्नौज से जीत हासिल की है।

केंद्र सरकार के सात मंत्री भी चुनाव हार गए हैं, जिनमें स्मृति इरानी भी शामिल हैं। भाजपा ने अपने 47 सांसदों को फिर से टिकट दिया था, इनमें से 26 चुनाव हार गए हैं। प्रदेश में मतगणना की शुरुआत होने के दो घंटे के भीतर ही यह साफ हो गया कि सपा-कांग्रेस गठबंधन भाजपा को कड़ी टक्कर देने जा रहा है। कुछ ही देर में रुझानों से तस्वीर स्पष्ट होनी शुरू हो गई और कई उलटफेर देखने को मिले।
मोदी सरकार के मंत्रियों में महिला एवं बाल विकास एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति इरानी, गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय, एमएसएमई राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा, आवास एवं शहरी राज्यमंत्री कौशल किशोर, फतेहपुर से ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन राज्यमंत्री डा. संजीव कुमार बालियान अपने प्रतिद्वंद्वियों से चुनाव हार गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा का प्रदर्शन उनकी उम्मीदों से कम रहा, लेकिन जनता का विश्वास और समर्थन हमेशा की तरह मजबूत है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस परिणाम से सीख लेकर आगे बढ़ेगी और देश की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के हौसले बुलंद हैं और हम भविष्य में और भी मजबूती से उभरेंगे। जनता का समर्थन और आशीर्वाद हमारे साथ है, और हम उनके विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे।
- Pin Up Casino Пин Ап Официальный Сайт Онлайн Казино Pin Up, Игровые Автоматы, Регистрация
- 1xbet Application 1xbet Mobile ᐉ Download The 1xbet Apk Android & Iphone ᐉ Mobil 1xbet Com
- رابط تنزيل سكربت التفاحة “برنامج 1xbet” مجانا لتعويض الخسارة 2023 مُلهِمون
- Free Gambling games One to Shell out Real cash No Deposit
- Free Gambling games One to Shell out Real cash No Deposit