Ad image

World Space Week 2024 (4oct -10oct ) का थीम है :- पर्यावरण से जुड़ी समस्यायों का इनोवेशन के माध्यम से हल ढूंढना

रिया शाह
5 Min Read
Source:-un.org
Highlights
  • दुनिया भर में आयोजकों को थीम में शामिल करने के लिए उत्साहित किया गया यह कार्यक्रम एजुकेशनल वर्कशॉप और पैनल द्वारा चर्चा करने के लेवल तक होते हैं। इन सब का बस एक ही उद्देश्य है कि "पर्यावरण से जुड़ी समस्यायों का इनोवेशन के माध्यम से हल ढूंढा जाए"।
images 1
Source:- un.org

कानपुर नगर। World Space Week 2024 (WSW) हम मनाएंगे Climate Change पर ध्यान देते हुए। वैसे तो रात को हम चंद्रमा और टिमटिमाते तारों को देखकर कहते हैं कि वह कितना सुंदर है। अनगिनत तारों का फैलाव कहां तक है हम नहीं जानते। लेकिन मानव के अंतरिक्ष विज्ञान और टेक्नोलॉजी में बढ़ते कदम इसकी ओर ज्यादा ध्यान आकर्षित करते आ रहे हैं। World Space Week 2024 जो कि 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक है। आइए जानते हैं इसके बारे में:-

Space and Climate Change है इस सप्ताह का थीम

इस World Space Week ( WSW ) 2024 का थीम है: -” Space and Climate Change “( अंतरिक्ष और जलवायु परिवर्तन )| यह थीम हमें एक विस्तृत गाइडेंस देता है , स्पेस से जुड़ी टेक्नोलॉजी के बारे में। इस थीम का उद्देश्य है कि हम किस प्रकार से स्पेस टेक्नोलॉजी का उपयोग करके क्लाइमेट चेंज को रोक सकते हैं।

कैसे होता है WSW के थीम का चुनाव ?

54/68 के रेजोल्यूशन में 6 दिसंबर, 1999 को UN की जनरल असेंबली ने इसे मनाने का प्रस्ताव रखा। प्रत्येक वर्ष WSW के एसोसिएशन बोर्ड डायरेक्टर इस थीम का चुनाव करते हैं। वह थीम को UNOOSA (UN Office of Outer Space Affairs) के साथ चुनते हैं। यह थीम WSW के पार्टिसिपेंट्स को उनके कंटेंट प्रोग्राम के आधार पर एक गाइडेंस देता है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) यदि हमें मौसम और आने वाले तूफान के बारे में जानकारी देता है तो यह सब उन सेटेलाइट्स की वजह से ही संभव हुआ है।

इन सेटेलाइट के कारण ही आज टेलीविजन और टेक्नोलॉजी इतनी आगे पहुंची है। चंद्रयान और मंगलयान जैसे मिशन मानव जाति के लिए मील का पत्थर साबित हुए हैं। आज मानव मंगल जैसे ग्रह पर इंसान को भेजने की कोशिश कर रहा है।

World Space Week 2024 :- SNC के साथ UNOOSA ने पार्टनरशिप की।
Source :-un.org/ World Space Week में UNOOSA ने  सिएरा नेवादा कॉरपोरेशन (SNC) के साथ साझेदारी किया।

एजुकेशनल वर्कशॉप और पैनल द्वारा होता है चर्चा

दुनिया भर में आयोजकों को थीम में शामिल करने के लिए उत्साहित किया गया। यह कार्यक्रम एजुकेशनल वर्कशॉप और पैनल द्वारा चर्चा करने के लेवल तक होते हैं। इन सब का बस एक ही उद्देश्य है कि “पर्यावरण से जुड़ी समस्यायों का इनोवेशन के माध्यम से हल ढूंढा जाए“।

Read more:- टेलीग्राम के संस्थापक पावेल ड्यूरोव पर गंभीर आरोप: दोषी पाए गए तो 10 साल की जेल संभव

आखिर क्यों चुना गया 4 से 10 अक्टूबर ही इस सप्ताह के लिए

4 अक्टूबर, 1957 को पहली बार अंतरिक्ष में सोवियत संघ ने “स्पूतनिक -1” लांच किया। मानव का स्पेस टेक्नोलॉजी में यह पहला बड़ा कदम था। एक दशक बाद 10 अक्टूबर, 1967 को आउटर स्पेस के उपयोग और खोज के लिए संधि लाई गई। Treaty on principles covering the activities of States को चांद और दूसरे तारों सहित सभी के लिए लॉन्च किया।

World Space Week 2024 का मुख्य उद्देश्य

World Space Week विश्व का सबसे बड़ा वार्षिक स्पेस इवेंट है। यह वीक आने वाले कल को और भी सुनहरा बनाने में मदद करेगा। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य है कि

  • स्टूडेंट आने वाले कल के लिए अपना योगदान दें। इस स्पेस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य है कि यह उन्हें इंस्पायर करें, ताकि वे भविष्य में इस क्षेत्र से जुड़ सकें।
  • लोगों को स्पेस से जुड़ी एक्टिविटी के बारे में एजुकेट करना। ISRO और NASA ने क्या प्रोग्राम लॉन्च किए हैं।
  • स्पेस प्रोग्राम में दूसरे देशों का सहयोग हासिल करना। उदाहरण के लिए देखें तो ISRO हर साल कई देशों के सैटेलाइट को श्रीहरिकोटा से लांच करता है।
  • स्पेस से जुड़ी जानकारी को खोजने और मैनेजमेंट के लिए जोर देता है।

अब तक उन की 25 UN की संस्थाओं और वर्ल्ड बैंक ग्रुप ने स्पेस एप्लीकेशन का उपयोग किया है। उन सिस्टम द्वारा एक्टिविटी को लागू करने के लिए कोऑर्डिनेशन सहित कुछ भागों पर ध्यान दिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version