
मुंबई। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी का जश्न पूरे जोर-शोर से मनाया जा रहा है। अनंत अंबानी 12 जुलाई को अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट संग सात फेरे लेंगे। हालांकि, शादी की तैयारियां और जश्न का माहौल अंबानी परिवार में मार्च से ही शुरू हो गया था। हाल ही में, मुंबई में कपल के लिए अंबानी परिवार द्वारा आयोजित एक भव्य संगीत समारोह में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए।
इस आयोजन में अनंत और राधिका की धमाकेदार एंट्री से लेकर पॉप स्टार जस्टिन बीबर की परफॉर्मेंस तक, सब कुछ बेहद शानदार रहा। इसके अलावा, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की अपने नाती-पोतों के साथ परफॉर्मेंस का वीडियो भी सामने आया है, जिसने सभी का दिल जीत लिया।
नाती-पोते संग मुकेश और नीता अंबानी की परफॉर्मेंस
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी के लिए एक स्पेशल वीडियो बनाया था। इस वीडियो में वे अपने नाती-पोते कृष्णा, आदिया, पृथ्वी और वेद के साथ कार में सफर करते नजर आ रहे हैं, जिसमें ऊपर गुब्बारे बंधे हैं। वीडियो में ईशा अंबानी के बच्चे आदिया और कृष्णा नीता अंबानी की गोद में हैं, जबकि आकाश और श्लोका के बेटे पृथ्वी पीछे की सीट पर बैठे हैं। दूसरी तरफ, मुकेश अंबानी खुद कार चला रहे हैं।
वीडियो में मुकेश और नीता अंबानी शम्मी कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मचारी’ के गाने ‘चक्के पे चक्का’ पर परफॉर्म कर रहे हैं और बच्चों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में मुकेश और नीता अंबानी के बीच क्यूट और प्यार भरे पल भी देखे जा सकते हैं। बेटे की संगीत सेरेमनी से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
अनंत-राधिका के संगीत में जस्टिन बीबर की परफॉर्मेंस
अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी को करण जौहर ने होस्ट किया। इस इवेंट में पॉप स्टार जस्टिन बीबर की परफॉर्मेंस सबसे खास रही। जस्टिन ने अपने हिट सॉन्ग्स ‘बेबी’, ‘नेवर लेट यू गो’, ‘लव योरसेल्फ’, ‘पीचिस’, ‘बॉयफ्रेंड’, ‘सॉरी’ और ‘व्हेयर आर यू नाउ’ गाकर समां बांधा। सेरेमनी में सलमान खान, विक्की कौशल, दीपिका पादुकोण, कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा, एमएस धोनी-साक्षी धोनी, हार्दिक पंड्या, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, मानुषी छिल्लर, दिशा पाटनी, रकुल प्रीत सिंह, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, एटली कुमार सहित कई सितारे शामिल हुए।
अनंत-राधिका का शानदार लुक
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जब अपने संगीत में पहुंचे तो बेहद खूबसूरत लग रहे थे। दोनों ने रेड कार्पेट पर पैपराज़ी के लिए पोज़ भी दिए। अनंत ने असली सोने के धागे से बनी बंदगला शेरवानी पहनी थी, जबकि राधिका ने क्रिस्टल से जड़ा पीच और पिस्ता कलर का लहंगा पहना था। उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा था, मेकअप और जूलरी कम ही रखी थी और बालों को खुला छोड़ा था। पोज़ देते हुए अनंत ने प्यार से पैप्स से कहा, “सब लोग खाना पीना खा कर जाना।”
यह भी पढ़ें:
- Pin Up Casino Пин Ап Официальный Сайт Онлайн Казино Pin Up, Игровые Автоматы, Регистрация
- 1xbet Application 1xbet Mobile ᐉ Download The 1xbet Apk Android & Iphone ᐉ Mobil 1xbet Com
- رابط تنزيل سكربت التفاحة “برنامج 1xbet” مجانا لتعويض الخسارة 2023 مُلهِمون
- Free Gambling games One to Shell out Real cash No Deposit
- Free Gambling games One to Shell out Real cash No Deposit
- Mostbet Türkiye: En İyi Casino Ve Spor Bahisleri Platformu