
मुंबई। अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस अवसर पर परिवार ने कई महंगी और शानदार तैयारियां की हैं, जिनमें करोड़ों रुपए खर्च किए जा चुके हैं। हर किसी की निगाहें अंबानी परिवार की शाही तैयारियों और खासतौर पर उनकी फैशन चॉइसेज पर टिकी हैं।
शिव शक्ति पूजा में ईशा अंबानी का खास अंदाज
अनंत और राधिका की शादी से पहले, अंबानी परिवार ने कई पूजा और अनुष्ठान कराए हैं। इनमें से एक शिव शक्ति पूजा में ईशा अंबानी का लहंगा विशेष आकर्षण का केंद्र बना। यह लहंगा दिल्ली के विंटेज डिजाइनर ने तैयार किया था, और इसे बनाने में कारीगरों को 4000 घंटे लगे।
READ MORE: अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शिव शक्ति पूजा से पहली झलक आई सामने, वायरल हुई तस्वीरें
ईशा अंबानी का अनोखा लहंगा
ईशा अंबानी का लहंगा “ट्री ऑफ लाइफ” से प्रेरित था, जिसमें भगवान शिव के प्रिय नंदी को दर्शाया गया था। लहंगे के डिज़ाइन में एक तरफ मंदिर और दूसरी तरफ चिड़ियों का चित्रण किया गया था। लहंगे का फेब्रिक विशेष रूप से विंटेज टेक्सचर वाला था, जिस पर प्योर जरदोजी वर्क किया गया था। इसके अलावा, लहंगे को पुराने सिक्कों और विंटेज वस्तुओं से सजाया गया था, जिससे इसे रॉयल लुक मिला।
गीता के श्लोक से सजा लहंगा
लहंगे की खूबसूरती और भी बढ़ गई थी जब इसके बॉर्डर पर भगवद गीता का श्लोक लिखा गया था: “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन”, जिसका अर्थ है “कर्म पर ही आपका अधिकार है, कर्म के फलों पर नहीं”। इस अनोखे लहंगे को लेकर ईशा अंबानी का लुक हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है और इसकी खूब तारीफ हो रही है।
यह भी पढ़ें:
- Mostbet Big Bass Bonanza
- Perde Arkası: Pinco Casino Etkinlik Planlaması
- “Sobre İyi Bahis Empieza Online Casino Platformu
- Pin Up Casino Пин Ап Официальный Сайт Онлайн Казино Pin Up, Игровые Автоматы, Регистрация
- 1xbet Application 1xbet Mobile ᐉ Download The 1xbet Apk Android & Iphone ᐉ Mobil 1xbet Com
- رابط تنزيل سكربت التفاحة “برنامج 1xbet” مجانا لتعويض الخسارة 2023 مُلهِمون