
नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में शुक्रवार की सुबह का आगाज़ मानसूनी बारिश के साथ हुआ। तेज़ बारिश ने शहर की रफ्तार को धीमा कर दिया है। सड़कों से लेकर घरों तक पानी भर गया है, जिससे लोग जहां-तहां फंसे हुए हैं। कई जगहों पर कारें पानी में डूब गई हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इस बारिश ने दिल्ली के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में भी सुधार किया है। अधिकांश क्षेत्रों में AQI 50 के आसपास है, जबकि कुछ जगहों पर यह 50 से भी कम रिकॉर्ड हुआ है।
AQI में सुधार
सीपीसीबी के अनुसार, सुबह 11 बजे तक दिल्ली के अशोक विहार में AQI 56, IGI एयरपोर्ट (टर्मिनल-3) में 46, ITO में 53 और लोधी रोड में 57 रिकॉर्ड किया गया।
READ MORE: कोहली की फॉर्म पर बोले रोहित और द्रविड़: ‘फाइनल में बड़ी पारी आना बाकी
दक्षिणी दिल्ली में हालात
तेज़ बारिश ने दक्षिणी दिल्ली के कई घरों में पानी भर दिया है। साउथ एक्स पार्ट 1 के कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है, जिससे लोग मुश्किल में हैं।

सड़कों पर जाम
लगातार बारिश के कारण मयूर विहार इलाके में सड़कों पर भारी जाम लग गया है। लोगों को इस जाम के कारण अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी मुश्किलें हो रही हैं।
जलजमाव से यात्री परेशान
कनॉट प्लेस इलाके में जलजमाव के कारण यात्रियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी और राहगीर सभी बारिश से बिगड़े हालात के चलते परेशान हैं।
मेट्रो सेवाएं प्रभावित
भारी बारिश की वजह से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश/निकास बंदहै। इसके अलावा दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन से टर्मिनल 1-IGI हवाई अड्डे तक शटल सेवा निलंबित कर दी गई है।
पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित:
ज्वाला हेरी मार्केट के सामने एक पेड़ गिरने के कारण मादीपुर की ओर जाने वाला मार्ग बंद हो गया है।
प्रगति मैदान टनल में जलभराव:
प्रगति मैदान टनल में बड़े पैमाने पर पानी भर गया है, जिससे टनल को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। पुलिस और PWD के कर्मचारी पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
मौसम विभाग का अलर्ट:
मौसम विभाग ने 3 जुलाई तक के लिए बारिश का यलो अलर्ट और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
एक नजर में दिल्ली के प्रमुख स्थानों का AQI:
- अशोक विहार – 56
- IGI एयरपोर्ट (टर्मिनल-3) – 46
- ITO – 53
- लोधी रोड – 57
- मेजर ध्यान चंद स्टेडियम – 52
- JLN स्टेडियम – 42
- DU नॉर्थ कैंपस – 53
यह भी पढ़ें:
- Join the best adult sex dating sites and get prepared to have fun
- Take the initial step towards your ideal threesome: connect to females seeking couples
- Какие бонусы у Пинко казино предлагает приложение?
- Какие бонусы у Пинко казино предлагает приложение?
- Marathonbet, Онлайн Ставки на Спорт, Тотализатор пиппардом Самыми Высокими Коэффициентами
- Flirtymilfs Review UPDATED 2023 |