
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश में देश की सेवा कर लौटने वाले अग्निवीरों को राज्य पुलिस और पीएसी बल में आरक्षण मिलेगा। सीएम योगी ने कहा कि अग्निवीर योजना से देश को प्रशिक्षित और अनुशासित युवा मिलेंगे। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे हर सुधार और प्रगति की पहल में बाधा डालते हैं और अफवाहें फैलाते हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और पिछले 10 सालों में देश में कई अहम सुधार हुए हैं।
सीएम योगी ने कहा कि भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश की सुरक्षा और सेना के साजो-सामान में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए जो कदम उठाए गए हैं, वे आवश्यक हैं। इस सिलसिले में, अग्निवीर योजना को युवाओं के बीच काफी सराहा जा रहा है।
अग्निवीर जब अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे, उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस सेवा में, पीएसी में इन नौजवानों को प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी।
उनके लिए एक निश्चित आरक्षण की सुविधा उत्तर प्रदेश पुलिस में उपलब्ध कराएंगे… pic.twitter.com/7T5VorcpVa
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 26, 2024
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में बड़ी प्रगति
मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित हो रहा है, जिसमें हजारों करोड़ रुपये का निवेश आ रहा है। उत्तर प्रदेश में ब्रह्मोस मिसाइल और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड जैसे प्रमुख प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहा है। इसके साथ ही, सेना में अग्निवीर योजना के तहत 10 लाख जवान तैयार किए जा रहे हैं।
अग्निवीरों के लिए विशेष आरक्षण
सीएम योगी ने कहा कि अग्निवीर योजना से भर्ती हुए युवाओं को सेवा समाप्ति के बाद पैरा मिलिट्री और सिविल पुलिस में समायोजित किया जाएगा। यूपी सरकार ने अग्निवीरों को राज्य पुलिस और पीएसी बल में समायोजन का वादा किया है, जिससे सेना से लौटने वाले प्रशिक्षित और अनुशासित युवा रोजगार पा सकें।
यह भी पढ़ें:
- Mostbet Big Bass Bonanza
- Perde Arkası: Pinco Casino Etkinlik Planlaması
- “Sobre İyi Bahis Empieza Online Casino Platformu
- Pin Up Casino Пин Ап Официальный Сайт Онлайн Казино Pin Up, Игровые Автоматы, Регистрация
- 1xbet Application 1xbet Mobile ᐉ Download The 1xbet Apk Android & Iphone ᐉ Mobil 1xbet Com
- رابط تنزيل سكربت التفاحة “برنامج 1xbet” مجانا لتعويض الخسارة 2023 مُلهِمون