Ad image

रणवीर सिंह ने मारी ‘ओरी’ की नकल, देख कर हो जाएंगे लोटपोट

News Desk
2 Min Read
रणवीर सिंह ने मारी 'ओरी' की नकल, देख कर हो जाएंगे लोटपोट

मुंबई। सोशल मीडिया सनसनी और बॉलीवुड स्टार किड्स के फेवरेट ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह को भी शामिल किया। ओरी अक्सर बॉलीवुड पार्टियों में नजर आते हैं और हाल ही में वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी शामिल हुए थे।

इस बार ओरी और रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ओरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणवीर सिंह का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें रणवीर सिंह ओरी की मिमिक्री कर रहे हैं। वीडियो में रणवीर, ओरी के स्टाइल में पैपराजी से बात करते और पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

रणवीर और ओरी की बॉन्डिंग

ओरी ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ओरी कैसे बनें, पहला स्टेप।’ इससे पहले दीपिका पादुकोण ने भी ओरी के साथ उनके सिग्नेचर मूव में पोज दिया था। स्टार कपल रणवीर और दीपिका को ओरी के साथ नीता और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देखा गया था।

इस शादी में, दीपिका ने ओरी के साथ उनका सिग्नेचर पोज दिया और रणवीर सिंह ने मुस्कान के साथ तस्वीर खिंचवाई। इन तस्वीरों में तीनों की खास बॉन्ड देखने को मिली, जिससे यह स्पष्ट होता है कि ओरी बॉलीवुड के स्टार्स के बीच कितने पॉपुलर हैं।

रणवीर सिंह के आगामी प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगे। इसके अलावा, वह आदित्य धर की अपकमिंग फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल के साथ भी दिखाई देंगे। रणवीर के फैंस उनकी आगामी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share This Article
Follow:
Welcome to The News Break! हम दुनिया भर से नवीनतम सुर्खियों, ब्रेकिंग न्यूज और गहन विश्लेषण के लिए आपके जाने-माने स्रोत हैं। हमारा मिशन आपको सबसे महत्वपूर्ण कहानियों से अवगत, संलग्न और जुड़े रखना है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version