Ad image

शाहरुख खान के नाम का सिक्का निकला: क्या है इस खबर की सच्चाई?

News Desk
2 Min Read
शाहरुख खान के नाम का सिक्का निकला: क्या है इस खबर की सच्चाई?

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के प्रशंसक दुनिया भर में फैले हुए हैं। हाल ही में, सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हुईं कि फ्रांस के पेरिस स्थित ग्रेविन म्यूजियम ने शाहरुख खान के नाम का सोने का सिक्का जारी किया है। यह बताया जा रहा है कि शाहरुख खान इस सम्मान को पाने वाले पहले बॉलीवुड स्टार हैं। लेकिन इस खबर की सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल, यह सिक्का अभी जारी नहीं किया गया है, बल्कि 2018 में जारी हुआ था। यह खबर किसी फैन पेज के द्वारा साझा किए जाने के बाद फिर से सुर्खियों में आई है।

क्या है असली कहानी?

2018 में पेरिस के ग्रेविन म्यूजियम ने शाहरुख खान के सम्मान में उनके नाम का सोने का सिक्का जारी किया था। म्यूजियम में शाहरुख खान का मोम का पुतला भी है, जो 2008 में स्थापित किया गया था। यह शाहरुख के फैंस के लिए एक गर्व की बात है कि उनके स्टारडम को विदेशों में भी सम्मान मिला है।

15 03 218192207khan55

शाहरुख खान की लोकप्रियता न सिर्फ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अद्वितीय है। कई देशों में उनके मोम के पुतले लगाए गए हैं, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग और बढ़ी है। हाल ही में, शाहरुख खान ने फिल्मों ‘पठान’, ‘जवान’, और ‘डंकी’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। बता दें कि उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ में अभिषेक बच्चन विलेन के रूप में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:

Share This Article
Follow:
Welcome to The News Break! हम दुनिया भर से नवीनतम सुर्खियों, ब्रेकिंग न्यूज और गहन विश्लेषण के लिए आपके जाने-माने स्रोत हैं। हमारा मिशन आपको सबसे महत्वपूर्ण कहानियों से अवगत, संलग्न और जुड़े रखना है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version