Ad image

रजनीकांत ने मनाई पोते की क्रिकेट-थीम वाली जन्मदिन पार्टी

News Desk
3 Min Read
@indiatoday

भारत में क्रिकेट प्रमियों की दीवानगी देखते ही बनती है। इनके दीवानों की लिस्ट में 6 साल के बच्चे से लेकर 60 साल तक के बुजुर्ग शामिल है। क्या आम और क्या खास, जब बात क्रिकेट की हो तो सब लोग एक कतार में खड़े होकर अपनी पसंद की क्रिकेट टीम को चियर अप करते नजर आते है। इसी से संबंधित सोशल मीडिया में एक वीडियों जमकर वायरल है। वायरल वीडियो सुपरस्टार रजनीकांत के पोते वेद कृष्ण की क्रिकेट-थीम वाली जन्मदिन पार्टी की बताई जा रही है।

rajinikanth ved krishna birthday 202508981
फोटो: @indiatoday

क्रिकेट टीम की जर्सी पहने दिखा पूरा परिवार

वायरल वीडियो में रजनीकांत वेद कृष्ण के पीछे खड़े होकर जन्मदिन का केक कटवाते हुए दिख रहे है। साथ ही वेद ने भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनी हुई है, जबकि उनकी मां सौंदर्या रजनीकांत ने चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पहनी है। सौंदर्या को अपने छोटे बेटे वीर को भी ले जाते हुए देखा गया, जिसने भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनी हुई है। साथ ही सुपरस्टार और उनकी पत्नी मेहमानों और वेद के दोस्तों का गर्मजोशी से स्वागत करते नजर आ रहे हैं।

वेद कृष्ण की खुशी

वेद कृष्ण ने अपने दादा रजनीकांत के साथ खूब मस्ती की और क्रिकेट खेला। वेद के लिए यह जन्मदिन किसी सपने से कम नहीं था। उसकी खुशी देखने लायक थी और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस मौके का भरपूर आनंद लिया।

क्रिकेट-थीम

पार्टी की सबसे बड़ी खासियत इसकी क्रिकेट-थीम थी। पूरा आयोजन स्थल क्रिकेट मैदान की तरह सजाया गया था। बच्चों के लिए छोटे-छोटे क्रिकेट मैचों का आयोजन किया गया।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रही है। रजनीकांत के फैंस और फॉलोवर्स ने क्रिकेट टीम थीम आधारित पार्टी की जमकर तारीफ की और वेद कृष्ण को उनके जन्मदिन की ढ़ेरों बधाइयां दी।

वायरल वीडियों की पुष्टि नहीं

कथित तौर पर वेद के जन्मदिन पर लिया गया वीडियो, क्रिकेट के प्रति परिवार के उत्साह को दर्शाता है। हालाँकि सौंदर्या ने आधिकारिक तौर पर ये वीडियो साझा नहीं किया है, लेकिन फैन पेजों ने इसे व्यापक रूप से प्रसारित किया है।वेद कृष्णा सौंदर्या रजनीकांत और उनके पूर्व पति अश्विन रामकुमार के बेटे हैं। आपसी मतभेदों के कारण 2017 में दोनों का तलाक हो गया।

OpenAI के सीईओ ने की प्रफुल्ल की तारीफ, आखिर कौन है यह भारतीय?

महिलाओं में कमर दर्द बन सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

हेल्थ : Vitamin D की कमी के संकेत और उपचार, जानें हर एक बात

Share This Article
Follow:
Welcome to The News Break! हम दुनिया भर से नवीनतम सुर्खियों, ब्रेकिंग न्यूज और गहन विश्लेषण के लिए आपके जाने-माने स्रोत हैं। हमारा मिशन आपको सबसे महत्वपूर्ण कहानियों से अवगत, संलग्न और जुड़े रखना है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version