Ad image

Salman Khan: सलमान खान पर हमले की साजिश नाकाम,पुलिस ने लारेंस गैंग के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान से मंगवा रहे थे सामान

News Desk
4 Min Read
Salman Khan

कानपुर। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को लगातार जान का खतरा बना हुआ है। एक बार फिर से उन पर हमला करने की साजिश रची जा रही थी, जिसे मुंबई पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। नवी मुंबई पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े हुए हैं।

पनवेल में कार पर हमले की योजना

नवी मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी पनवेल में सलमान खान की कार पर हमला करने की साजिश रच रहे थे। यह साजिश पाकिस्तान से हथियार मंगवाने के माध्यम से अंजाम दी जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़, संपत नेहरा समेत 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Read More:‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की शानदार शुरुआत: राजकुमार राव और जान्हवी कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

गिरफ्तार किए गए आरोपी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नाहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में हुई है। इन सभी को पुलिस ने एक साजिश के तहत धर दबोचा है।

AK-47 से हमले की योजना

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आरोपियों ने सलमान खान के फार्म हाउस और अन्य स्थानों की रेकी की थी। आरोपियों को सलमान खान पर AK-47 सहित कई अन्य हथियारों से फायरिंग करने का आदेश मिला था। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन से कई वीडियो बरामद किए हैं, जिनसे इस साजिश का खुलासा हुआ।

पूछताछ में खुलासा

रिपोर्ट्स के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि अजय कश्यप पाकिस्तान में डोगा नामक एक व्यक्ति के संपर्क में था। डोगा एम-16, AK-47 और AK-92 जैसे हथियारों की खरीदारी के लिए काम करता है। यह भी पता चला है कि साजिश के तहत सलमान खान को निशाना बनाने की योजना बनाई गई थी।

14 अप्रैल को गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग

salmankhan

इससे पहले, 14 अप्रैल को सलमान खान के उनके घर बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सुबह 5 बजे 5 राउंड फायरिंग की गई थी। दो बाइक पर सवार हमलावरों ने पांच राउंड फायर किए थे। इस घटना के वक्त सलमान खान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। दो दिन बाद ही फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी पकड़े गए थे। लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।

सुरक्षा इंतजाम और जांच

सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। इस साजिश को नाकाम करने में पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया है।

Read More:Mithun Chakraborty: वोट डालने गए मिथुन चक्रवर्ती, 40 मिनट तक लाइन में खड़े रहे

नवी मुंबई पुलिस की सतर्कता

नवी मुंबई पुलिस की सतर्कता और सक्रियता ने इस हमले की साजिश को विफल कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में और भी महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

सलमान खान(Salman Khan) का बयान

इस मामले पर सलमान खान या उनके परिवार के किसी भी सदस्य की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन इस घटना के बाद से सलमान खान के फैंस और उनके करीबी लोग बेहद चिंतित है।

सलमान खान पर लॉरेंस विश्नोई ने रचा था हमले की साजिश, गिरफ्तारी के बाद गुर्गों ने किया  खुलासा
Share This Article
Follow:
Welcome to The News Break! हम दुनिया भर से नवीनतम सुर्खियों, ब्रेकिंग न्यूज और गहन विश्लेषण के लिए आपके जाने-माने स्रोत हैं। हमारा मिशन आपको सबसे महत्वपूर्ण कहानियों से अवगत, संलग्न और जुड़े रखना है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version