
मुंबई। हर दिन के साथ, बिग बॉस ओटीटी 3 दर्शकों के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है, और शो के निर्माता इसे और भी रोमांचक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वाइल्ड कार्ड एंट्री अदनान शेख का सफर शो में लंबा नहीं चला, और एक टास्क के दौरान वे एविक्ट हो गए। उनके साथ सना सुल्तान भी घर से बाहर हुईं। अब हाल ही में, जियो सिनेमा ने अगले एविक्शन का खुलासा समय से पहले ही कर दिया है। आइए जानते हैं कि इस बार कौन-कौन नॉमिनेट हुआ है।
हाल ही में प्रसारित एपिसोड में, रणवीर शौरी को घर का नया मुखिया चुना गया। उन्होंने इस हफ्ते तीन कंटेस्टेंट्स—विशाल पांडे, लवकेश कटारिया और शिवानी कुमारी—को नॉमिनेट किया। इन तीनों को एक टास्क दिया गया था, जिसके बाद घर के अन्य कंटेस्टेंट्स ने उनमें से किसी एक को बचाने के लिए वोट दिया। शिवानी को सबसे ज्यादा वोट मिले, और वे बच गईं।
अब जियो सिनेमा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लवकेश कटारिया, शिवानी कुमारी, और विशाल पांडे की वोट अपील के लिए पोस्ट की हैं। हालांकि, गलती से एक स्लाइड में विशाल पांडे की तस्वीर के साथ ‘एविक्टेड’ लिखा हुआ दिखाया गया। जियो सिनेमा ने इस पोस्ट को जल्द ही हटा लिया, लेकिन इससे शो के फैंस में कन्फ्यूजन पैदा हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस के घर में अभी भी टास्क चल रहे हैं और विशाल के एविक्शन की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस पोस्ट पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं। एक यूजर ने लिखा, “रणवीर को हमेशा से विशाल से समस्या थी।” दूसरे ने कहा, “सही फैसला है क्योंकि विशाल सिर्फ लवकेश के सहारे खेल रहा था।”
यह भी पढ़ें;
- Сравнение Программ Лояльности в Онлайн Казино: Что Предлагают Различные Платформы?
- FlirtyMature Assessment CHANGED 2023 |
- A Melhor Plataforma De Apostas E Casino Online
- Mostbet Início Da Sua Etapa De Apostas Agora! 4o Mini
- Meet and fuck gay – find your perfect match now
- A Melhor Plataforma De Apostas E Casino Online