
लखनऊ। NEET RESULT 2024 के परिणाम 4 जून को घोषित हो गए है। इस बार नीट एग्जाम में छात्रों का प्रदर्शन अविश्वसनीय रहा। NTA(National Testing Agency) के अनुसार इस वर्ष 13.6 लाख स्टूडेंट्स ने क्वालीफाई किया है जबकि 24.6 लाख विद्यार्थियों ने NEET 2024 के लिए अप्लाई किया था। आपको बता दें NMC (National Medical Commission) के मुताबिक भारत में एमबीबीएस करने के लिए कुल 706 कॉलेज हैं, जिनमे 1,09,170 सीटें हैं। इन 706 कॉलेज में सिर्फ 386 कॉलेज गवर्नमेंट के हैं बचे हुए 320 कॉलेज प्राइवेट हैं।
क्यों हैं NEET RESULT 2024 Shocking?

दरअसल NEET Result 2024 पर सभी की नजरे इस लिए भी बनी हुई हैं क्यूंकि इस बार कुछ ऐसा हुआ है जोकि चौंका देने वाला है। NEET Result 2024 में 67 बच्चों ने 720 मार्क्स में से 720 मार्क्स पाए हैं जो की नीट के इतिहास में आज तक नही हुआ है। बड़े बड़े शिक्षाविदों को इस कारनामे में शक हो रहा है और शक को और भी मजबूत करने वाली बात ये है कि 8 ऐसे बच्चे जो 720 लाए हैं एक ही सेंटर से हैं। इतना बड़ा इंत्तेफाक किसी के गले नही उतर रहा है।
नीट की परीक्षा में 4 नंबर प्रति क्वेशचन होते है। इस हिसाब से यदि किसी के 716 होना चाहिए या 720 या 712 लेकिन यहां पर एक बात समझने वाली है कि इससे पहले भी परीक्षा के रिजल्ट में बच्चों के 715, 718, 717 भी आए हैं। इस पर NTA ने समय कम होने की वजह बता कर ग्रेसिंग मार्क्स देने की बात कही।
सीटें 2 लाख बच्चे 13 लाख कैसे होगा मैनेज?

NEET के रिजल्ट आने के बाद बच्चो के मन में यह भी विडंबना रहती है कि कौन सा कॉलेज मिलेगा? गवर्नमेंट कॉलेज मिलेगा या प्राईवेट मिलेगा? तो आपको बता दें AIIMS (All India Institute of Medical Sciences) इंडिया के टॉप MBBS कराने वालो में से एक है। पूरे भारत में AIIMS के सिर्फ 20 इंस्टीट्यूट हैं जिनमे मात्र 2044 सीटें हैं। सभी 20 AIIMS में दिल्ली AIIMS पहली रैंक पर है जिसमें मात्र 125 सीट एमबीबीएस के लिए हैं और 1 एनआरआई स्टूडेंट के लिए। AIIMS में एमबीबीएस करने के लिए एक एवरेज फीस 5000 से 23000 है।
वहीं अगर प्राइवेट कॉलेज की बात की जाए तो प्राइवेट कॉलेज की फीस एवरेज 10 लाख से 25 लाख है। सवाल ये बनता है को बाकी स्टूडेंट्स का होगा क्या? क्या सरकार सीटें बढ़ाएगी या स्टूडेंट्स को ऐसे ही छोड़ देगी?