Ad image

ऋषिकेश के एम्स में फिर भर्ती हुईं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां

News Desk
2 Min Read
@aajtak
योगी आदित्यनाथ

ऋषिकेश। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्‍ली गए हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी माता सावित्री देवी एक बार फिर एम्स में भर्ती हुई हैं।  योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को तबियत बिगड़ने पर ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया है जहां उनकी नियमित जांच और देखरेख की जा रही है।

सावित्री देवी की सेहत की स्थिति

85 वर्षीय सावित्री देवी को मंगलवार दोपहर 12 बजे के आसपास एम्स के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती किया गया। एम्स प्रशासन ने बताया कि अधिक उम्र के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के नियमित चेकअप के लिए सावित्री देवी यहां आई हैं।

डॉक्टरों की देखरेख

मंगलवार को विभिन्न विभागों के डॉक्टरों ने सावित्री देवी की स्वास्थ्य जांच की। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने उनकी भर्ती की पुष्टि की है। इससे पहले भी सावित्री देवी 15 मई को एम्स में एडमिट हुई थी। फिलहाल चिकित्सकों की टीम उनकी जांच कर रही है। बता दें कि योगी आदित्‍यनाथ का मूल गांव यमकेश्वर विकासखंड का पंचूर गांव है, जो कि ऋषिकेश से तकरीबन डेढ़-दो घंटे की दूरी पर है।

पारिवारिक मुलाकात

6644418bdbd59 cm yogi adityanath with mother 150058791 16x9 1

साल 2022 में 3 से 5 मई तक उत्तराखंड के दौरे पर गए सीएम योगी आदित्यनाथ ने 4 मई को अपने पैतृक गांव पंचूर में अपने छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट के बेटे के मुंडन कार्यक्रम में भाग लिया था। इस दौरान वे अपनी मां से भी मिले। उन्होंने अपनी मां के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। बेटे को काफी समय बाद देखकर सावित्री देवी बहुत खुश हुईं और अपने बेटे के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी मां के चेहरे खुशी से खिले नजर आए थे।

Share This Article
Follow:
Welcome to The News Break! हम दुनिया भर से नवीनतम सुर्खियों, ब्रेकिंग न्यूज और गहन विश्लेषण के लिए आपके जाने-माने स्रोत हैं। हमारा मिशन आपको सबसे महत्वपूर्ण कहानियों से अवगत, संलग्न और जुड़े रखना है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version