Ad image

तस्वीरों में देखिए दिल्ली का हाल: जलमग्न सड़कें, परेशान लोग, यलो अलर्ट जारी

News Desk
3 Min Read
तस्वीरों में देखिए दिल्ली का हाल: जलमग्न सड़कें, परेशान लोग, यलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली। शुक्रवार को दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। गुरुवार देर रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक जारी रही, जिसके चलते शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। पहाड़गंज, सदर बाजार, गोल मार्केट सहित कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात ठप हो गया। असोला, फतेहपुरबेरी और विजय नगर सहित कई इलाकों के घरों में भी पानी घुस गया, जिससे लोग परेशान हो गए। दिल्ली नगर निगम के अनुसार, शहर में 33 स्थानों पर जलभराव और 20 जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं।

मौसम विभाग ने वीकेंड के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज बारिश की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को डीयू और रिज क्षेत्र में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जबकि पालम में सबसे कम बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

बारिश के कारण जलभराव और यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्कूली बच्चों और कार्यालय जाने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहनों के इंजन बंद हो गए और कुछ वाहन गड्ढों में फंस गए, जिससे सड़कों पर लंबी कतारें लग गईं। स्थिति यह थी कि सामान्यत: मिनटों का सफर घंटों में तब्दील हो गया। कनॉट प्लेस, करोल बाग, मायापुरी, द्वारका, धौला कुआं, सफदरजंग, आश्रम, और आईटीओ जैसे इलाकों में जलभराव की स्थिति गंभीर थी।

दिल्ली के कई बाजारों में दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। दरियागंज, नई सड़क, चांदनी चौक, कनॉट प्लेस, और कमला नगर मार्केट जैसे प्रमुख बाजारों में दुकानदारों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। मेहरोली के चांदन हूला गांव में एमसीडी स्कूल परिसर में पानी भर गया, जिससे छात्रों और शिक्षकों को कक्षाओं तक पहुंचने में कठिनाई हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, वीकेंड पर भी बारिश जारी रहेगी और आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बारिश के बाद दिल्ली की हवा संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गई है, और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 84 दर्ज किया गया। नोएडा में सबसे साफ हवा दर्ज की गई, जबकि ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही।

Share This Article
Follow:
Welcome to The News Break! हम दुनिया भर से नवीनतम सुर्खियों, ब्रेकिंग न्यूज और गहन विश्लेषण के लिए आपके जाने-माने स्रोत हैं। हमारा मिशन आपको सबसे महत्वपूर्ण कहानियों से अवगत, संलग्न और जुड़े रखना है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version